करनाल, 3 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल रईया ने लोगों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में अधिकृत संस्था द्वारा पहले ही पाईप लाईन बिछाई जा चुकी है वहां पीएनजी कनेक्शन तुरंत लें, अन्यथा उनके एलपीजी कनेक्शन तीन माह के बाद काट दिए जाएंगे। ऊर्जा के कुशल उपयोग और पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (पीएनजी)के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए इस बारे से आज एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया गया है।
एडीसी के अनुसार पीएनजी कनेक्शन के लिए तीन महीने के अंदर आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी आपूर्ति, सूचना की तारीख से तीन महीने बाद बंद कर दी जाएगी बशर्ते प्राधिकृत इकाई द्वारा मद (ख) के तहत आवेदन को मंजूर कर लिया गया हो। उन्होंने संबंधित निवासियों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए तुरंत पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर्ता भवन का कानूनी रूप से मालिक होना चाहिए।

बॉक्स
करनाल में इन इलाकों में उपलब्ध है पीएनजी कनेक्शन की सुविधा

उल्लेखनीय है शहर के सेक्टर चार से नौ, सेक्टर-12, 13, 14 भाग-एक, सेक्टर-16, 32, 35, 36, 45, एलआईसी कॉलोनी, मान कॉलोनी, मॉडल टाउन, न्यू डीसी कॉलोनी, आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, दयाल सिंह कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, निर्मल विहार, जनरैली कॉलोनी, नूरसी विलेज भाग-एक, नूरसी विलेज भाग 2, पालम कॉलोनी, अशोका नर्सरी, डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, करण विहार, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम भाग -एक और भाग दो, प्रेम नगर, राम नगर, राजीव पुरम, विकास नगर, वसंत विहार, घरौंडा, विकास कॉलोनी, दादूपुर (नीलोखेड़ी), बैंक कॉलोनी, समौरा गांव (इंद्री)और कबीर नगर (असंध) में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। पीएनजी कनेक्शन के लिए www.iglonline.net लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईजीएल ग्राहक सेवा नंबर 8448184015 और 9773980554 के माध्यम से भी नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *