-समापन अवसर पर सम्मानित हुई अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित हस्तियां,समाजसेवी और सहयोगी
-राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला और प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंगला ने किया आभार व्यक्त
कुरुक्षेत्र,31 मार्च:- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा आयोजित
अग्र भागवत कथा समापन पर व्यासपीठ से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक उज्जवल गर्ग ने
अग्रवाल समाज के मूल सिद्धांत बताए। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला,प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल सिंगला,जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला और युवा जिलाध्यक्ष पीयूष बंसल ने पदाधिकारियों के साथ मंच पर अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित हस्तियां,समाजसेवी और सहयोगी सम्मानित किए। विशाल भंडारे के साथ अग्र भागवत कथा सम्पन्न हुई।अग्रवाल समाज के मूल सिद्धांत बताते हुए कथावाचक उज्जवल गर्ग ने कहा कि ये नियम
 महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित ‘एक ईंट और एक रुपया’ (समाजवाद, बंधुत्व, और करुणा) पर आधारित हैं। ये सिद्धांत मुख्य रूप से सत्य, अहिंसा, ईमानदारी से व्यापार, और समाज सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, जिनका उद्देश्य एक समतामूलक, समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है। महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा में बसने वाले प्रत्येक नए व्यक्ति को नगर के प्रत्येक निवासी से एक-एक ईंट और एक-एक रुपया प्रदान करने की परम्परा शुरू की, ताकि वह अपना घर और व्यापार शुरू कर सके। यज्ञ में पशुबलि का विरोध कर, करुणा और जीव रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना।
ईमानदारी व नैतिक व्यापार को प्राथमिकता देते हुए धन कमाने के लिए ईमानदारी, विश्वास और निष्पक्ष व्यापार को अपनाना, न कि धोखे को। समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना, सामुदायिक भोजनालय (भंडारे) चलाना और जरूरतमंदों को सहायता देना।
नारी शिक्षा, बौद्धिक विकास और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना आदि। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह अग्रवाल समाज का लगभग 50 वर्ष पुराना विश्वस्तरीय संगठन है। जिसका उद्देश्य समाज में
सामाजिक बुराइयों का दूर करके आपसी प्रेम व भाईचारा कायम करना है जिसके अंतर्गत समय-समय पर राष्ट्रीय,प्रदेश और जिला स्तरीय इकाइयां सम्मेलनों का आयोजन करती रहती हैं। अग्रवाल समाज के सभी 18 गोत्र समानता और एकता का संदेश देते हैं। मंच का संचालन राधेश्याम गर्ग ने किया। श्री अग्रसेन आरती में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंगला,प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल सिंगला,जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला,युवा जिलाध्यक्ष पीयूष बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल,नवीन बंसल,समाजसेवी अवनी गुप्ता,नरेश सिंगला,कुलवंत गर्ग,नवकेतन गोयल,गौरव मित्तल,राजेश्वर गोयल,पवन अग्रवाल,रजनीश अग्रवाल, बृजमोहन गर्ग, सुरेश गर्ग, विनोद गर्ग, योगेश गर्ग, जयकिशन जिंदल,गौरांग सिंगला,मनन गोयल,जितेंद्र अग्रवाल,रोशन लाल मित्तल,विशेष गर्ग,अर्जुन गर्ग और अमरनाथ मित्तल, आदि शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *