करनाल, 30 मार्च। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने आज प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इस पावन यात्रा में करनाल सहित हरियाणा के सात जिलों के 800 से अधिक तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें से अकेले करनाल से 209 श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे।

भक्तिमय माहौल और यात्रियों का उत्साह दर्शन के उपरांत सभी तीर्थयात्री बेहद प्रसन्न और भावुक नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि सरकार की इस योजना के कारण उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। यात्रा के दौरान खान-पान, रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की यात्रियों ने जमकर सराहना की।

वापसी का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी तीर्थयात्री सोमवार रात 8:00 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा हरियाणा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 3:00 बजे तक अंबाला स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *