विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 8 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 30 मार्च को
कुरुक्षेत्र, 28 मार्च।
 जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा विभागीय प्रशिक्षकों व कनिष्ठï प्रशिक्षकों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से खेल नर्सरियों का संचालन किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इन खेल नर्सरियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 8 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन ट्रॉयल 30 मार्च को जिले के विभिन्न स्थानों पर लिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से शुरू होने वाली खेल नर्सरियों के लिए 8 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन ट्रॉयल का एक शैडयूल जारी किया गया है। जिसमें तीरंदाजी की प्रतियोगिता के लिए कोच शीश पाल द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेऋ में सायं 4 बजे ट्रायल लिया जाएगा। इसी तरह एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कोच अंजू कुमारी व कोच चांद राम द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में सायं 4 बजे ट्रॉयल लिया जाएगा व बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कोच मनीषा कुमारी द्वारा सायं 3 बजे मिनी खेल स्टेडियम गांव भेरियां ब्लॉक पिहोवा में ट्रॉयल लिया जाएगा व कोच जितेन्द्र सिंह द्वारा  सायं 4 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में ट्रॉयल लिया जाएगा
उन्होंने कहा कि इन खेल नर्सरियों के संचालन के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कोच रोहित द्वारा सुबह 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोच राजेन्द्र सिंह द्वारा राजीव गांधी खेल परिसर गांव अमीन में व कोच पंकज पाराशर द्वारा सुबह 9 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा। इसके अलावा साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए कोच सरिन्द्र कौर द्वारा सायं 4:30 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में व कोच पंकज कुमार द्वारा चटठा पेट्रोल पंप पिहोवा रोड पर सायं 4:30 बजे ट्रायल लिया जाएगा, फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोच गगन सिंह द्वारा सायं 3 बजे आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहबाद में व कोच हबीब खान द्वारा सायं 3 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में फुटबॉल का ट्रायल लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए कोच पूनम शर्मा द्वारा सायं 4:30 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, हैंडबॉल के लिए कोच सुनील कुमार द्वारा सुबह 9:30 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में,हॉकी के लिए कोच सोहन लाल द्वारा सुबह 9 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, जूडो के लिए कोच राम निवास द्वारा मिनी ख्ेाल स्टेडियम गांव भेरियां ब्लॉक पिहोवा में व जूडो के लिए ही कोच सपना द्वारा सुबह 9 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, खो खो के लिए कोच शिखा द्वारा सायं 3 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, कबड्डी के लिए कोच रोशनी द्वारा सुबह 11 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम बीड कालवा बाबैन में, लॉन  टेनिस के लिए कोच गौरव शर्मा द्वारा सायं 5 बजे जिमखाना क्लब में ट्रायल लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रोइंग के लिए कोच मुनसदी खातून द्वारा सायं 5 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, स्विमिंग के लिए कोच सांवरी द्वारा सुबह 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, स्केटिंग के लिए कोच अरुण  व कोच आकाश सहगल द्वारा सायं 5 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में, वॉलीबॉल के लिए कोच रजनी देवी द्वारा सायं 6 बजे राजीव गांधी खेल परिसर गांव अमीन में, वॉलीबॉल के लिए कोच शिव कुमार  व सुरेन्द्र कुमार द्वारा सायं 4 बजे राजीव गांधी खेल परिसर गांव अमीन में, वाशु के लिए कोच संतोष पासवान द्वारा सुबह 11 बजे योगा हाल द्रोणाचार्य स्टेडियम में, रेसलिंग के लिए कोच मंदीप सिंह द्वारा सायं 4:30 बजे खेल स्टेडियम ठोल ब्लॉक व जसविन्द्र सिंह द्वारा सायं 5 बजे रेसलिंग हॉल उमरी में  व वेट लिफ्टिंग के लिए कोच नीरज कुमार द्वारा सायं 3 बजे खेल स्टेडियम गांव धनौरा जाटान में ट्रायल लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता मूल रूप से व 2 पासपोर्ट साइज कलर फोटो अपने साथ लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *