कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग रोकने के लिए उपमंडल स्तर पर नियुक्त किए हुए हैं नोडल अधिकारी
कुरुक्षेत्र, 28 मार्च।
 जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि एलपीजी गैस के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत व समस्या के लिए जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 01744-294418 जारी किया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कोई भी नागरिक इस नंबर पर फोन करके अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है। उस रिपोर्ट के आधार पर उनकी समस्याओं व शिकायतों का विभाग की तरफ से समाधान किया जाएगा। इस टोल फ्री नंबर के लिए विभाग के कर्मचारी राघव व रोहित की ड्यूटी तय की है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग रोकने के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि थानेसर, झांसा, अमीन, कुरुक्षेत्र व पिपली के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी रामपाल, लाडवा व बाबैन के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी बृजमोहन, शाहाबाद व ठोल के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी चरणजीत व निरीक्षक गौरव अरोड़ा और पिहोवा व इस्माईलाबाद के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी जसबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से सरेंडर करे एलपीजी कनेक्शन
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि भारत पेट्रोलियम शेपिंग द्वारा एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी की है। यह एक आसान डिजिटल प्रोसेस है। इससे प्रक्रिया से कोई भी अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकता है। इसके लिए किसी डीलरशिप विजिट की जरूरत नहीं है। इसके लिए माई पीएनजीडी डॉट इन वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद पिकअप, डॉक्यूमेंटेशन और रिफंड डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करें। इस समय जिला के पीएनजी के 8500 कनेक्शन है।
ढाबा व रेस्टोरेंट को करना होगा पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि ढाबा व रेस्टोरेंटों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। इस आवेदन की प्रति दिखाकर कमर्शियल सिलेंडर मिल पाएंगे। यह सिलेंडर तब तक मिलेगी जब तक पीएनजी कनेक्शन नहीं हो जाता। अगर किसी ढाबे या रेस्टोरेंट पर पीएनजी कनेक्शन लगना मुश्किल है और संबंधित एजेंसी इसका प्रमाण पत्र दे देती है तब संबंधित ढाबे या रेस्टोरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल पाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *