करनाल, 14 मार्च। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की मां श्रीमती प्रेम कौर कल्याण(87)सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में लीन हो गईं। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार आज बाद दोपहर गांव कुटेल की शिवपुरी में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व उनके भाई देवेंद्र कल्याण(चुनाव आयुक्त हरियाणा) ने भाई समर सिंह कल्याण के साथ पार्थिक शव को मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
श्रीमती प्रेम कौर कल्याण का बीती रात करीब 12 बजे निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थीं। करीब एक हफ्ता पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे घर आ गई थीं। उनका पार्थिव शरीर निवास स्थान-कल्याण फार्म मधुबन से शव वाहन में शिवपुरी में लाया गया जहां कल्याण भाईयों ने अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते हुए हरविन्द्र कल्याण व उनके भाई देवेंद्र कल्याण ने भाई समर सिंह कल्याण के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति विकास भाटिया, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा,  पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, नरेंद्र सांगवान, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता, नगरपालिका घरौंडा के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, एडीजीपी रवि किरण, एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, एचसीएस गौरव कुमार, पालिका सचिव रवि प्रकाश, पूर्व सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया, शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, संजय खैंची, गौरव कल्याण, वीरेंद्र लाठर, रामकिशन, अनिल राणा, नायब तहसीलदार अरविंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *