हांसी प्रदेश के हालात आज अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हो गए हैं ना यहां पर पब्लिक की कोई सुनवाई करने वाला है और ना ही कोई पूछने वाला और भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह बात जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हांसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि गवर्नमेंट का 509 करोड़ रूपया अधिकारियों ने निकाल कर प्रॉपर्टी और ज्वेलरी खरीद ली और सरकार को पता तक नहीं चला। अब इस मामले में कार्रवाई हो रही है। इसी तरह धान घोटाले में सरकार के 30 से ज्यादा ऑफिसर जेल जा चुके हैं। पिछले तीन-चार महीने में करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आ चुके हैं। धान घोटाला 5000 करोड़ से ज्यादा का है और भाजपा इस पर चुप्पी साधे बैठी है।
हांसी के बारे में बोलते हुए चौटाला ने कहा कि हांसी में अपराध चरम पर है और यह हरियाणा की क्राइम कैपिटल बन गई है। यहां पर हर दूसरे दिन अपराध हो रहे हैं। कभी धमकी दी जा रही है
