अंबाला में हिट एंड रन की घटना सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में कमलेश (43) पत्नी मनदीप सिंह, निवासी पुरानी रेलवे कालोनी, अंबाला कैंट ने बताया कि चार फरवरी को वह अपने बेटे रजत कुमार के साथ मोटर साइकिल पर बलदेवनगर से अंबाला कैंट घर लौट रही थीं। मोटर साइकिल उनका बेटा चला रहा था। जब वे जेल पुल से आगे ओबराय पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
