चरखी दादरी। चरखी दादरी जिले के गांव रावलधी में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात को कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर रेल से कटकर अपने भी जान दे दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार हत्या व आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है।
हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच में जुटी हुई है । मृतक की पहचान रावलधी निवासी शक्ति व मृतका की पहचान उसकी पत्नी गंगा के रूप में हुई है।
112 पर कॉल करके दी जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति ने घरेलू कलह के चलते बीती रात को कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी गंगा की हत्या कर दी और वह मौके से फरार हो गया। उसकी बेटी ने मामले की जानकारी अपने चाचा को दी जिसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर घटना से अवगत करवाया। इसके बाद ईआरवी व सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
