किसान सैल के राष्ट्रीय संयोजक ने यात्रा में शामिल पूर्व वित्त मंत्री का किया सम्मान
करनाल, 11 मार्च। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं किसान सैल के राष्ट्रीय संयोजक ललित बुटाना ने कहा कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा पूरे प्रदेश में भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां यह यात्रा पहुंच रही है, वहां कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प ले रहे हैं। ललित बुटाना ने बताया कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव ऐबली खालसा, बड़थल, अंजनथली, सीधपुर, नीलोखेड़ी और इंद्री में भी सद्भाव यात्रा का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश मजबूत हो रहा है। बड़ी संख्या में युवा, किसान, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग यात्रा में शामिल होकर प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से 36 बिरादरी और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। यह यात्रा न केवल सामाजिक सद्भाव को मजबूत कर रही है बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित की राजनीति को भी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश में भाईचारा, सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली राजनीति को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। सद्भाव यात्रा इसी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ विरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का सिरोंपा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, इंद्रजीत सिंह गोराया, दिलबाग सिंह, प्रीतम सिंह, संतोष गिल, राजा राम पूर्व सरपंच, देशराज वाल्मीकि, बलबीर सिंह वाल्मीकि, राजेंद्र, गुलाब सिंह पूर्व सरपंच, रामकुमार खानपुर पूर्व सरपंच, अजायब सिंह पूर्व सरपंच, जसमेर सरपंच, जोगिंदर जोगी, रामफल जोगी, शिवम चौधरी, सुखजीत सिंह सुक्खा, रामकिशन रोड सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।