करनाल, 1 मार्च। हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा करनाल में आयोजित होली मिलन महोत्सव में राजनेता, पत्रकार व समाजसेवी होली के रंगों से सराबोर दिखाई दिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर और सभी गिले-शिकवे भूलकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े राजनेताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं, बधाई देते हुए एक-दूजे को रंग-गुलाल लगाया। ढोल की थाप पर पत्रकार, राजनेता व समाजसेवी इतना झूमकर नाचे कि समय सीमा का अंदाजा न रहा। महिला पत्रकारों की भागेदारी ने होली मिलन समारोह में नए रंग बिखेरे।
दरअसल करनाल में मेरठ रोड स्थित दि डिवाइन बैंकेट के सभागार में हुआ होली मिलन समारोह सहृदयता व अपनेपन का साक्षी रहा। यहां हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव में पूर्व स्पीकर, स्पीकर प्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी एक ही मंच पर भाइचारे की मिसाल कायम कर गए।
इस अवसर पर हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी.पंडित ने कहा कि बेशक राजनीतिक मंचों पर नेता अलग-अलग दिखाई दें, लेकिन हरियाणा पत्रकार संघ का होली मिलन महोत्सव सामाजिक एकता का पर्याय है। होली महोत्सव दिलों के मिलन का उत्सव है, इसलिए अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद इसमें सभी दलों ने पार्टीबाजी भूलकर प्रेम के रंग बिखेरे हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रिंस, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप साहिल, करनाल ब्रेकिंग न्यूज के संचालक कमल मिड्ढा, अभी-अभी के संपादक देवेंद्र गांधी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण अरोड़ा, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ गगन तलवार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ अनिल भारद्वाज, रमेश पाल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आकर्षण उप्पल, शैलेंद्र जैन, डा.के.के. संधू, अश्विनी शर्मा, इंद्रजीत वर्मा, सुभाष गुरेजा, बिशपाल राणा, शिव कुमार शर्मा, हरीश चावला, सतीश जोशी, प्रदीप मेहता, महिन्द्र पाल, विजय कांबोज, सुरेश अनेजा, हरिकृष्ण आर्य, दिलबाग लाठर, नरेंद्र लाठर, सलिंद्र मोक्कल, योगेश वर्मा, कमलदीप, रचना तलवार, प्रीति तलवार, इशिका ठाकुर, नरेंद्र पंडित, राकेश राणा, अमन ग्रोवर, आरती राणा, पवन वर्मा फोटोग्राफर, भगवान दास फोटोग्राफर, धर्म सिंह, संदीप रोहिला, मीनाक्षी ठाकुर, परमजीत कौर, सुनील, दीपाली धीमान, सागर मेहला, अजय, नवीन पांचाल सहित कई पत्रकार व सोशल मीडिया इन्फलूंसर भी मौजूद रहे।
होली महोत्सव में पहले फूलों से होली खेली गई और फिर पूरे सभागार में रंग बिखरा। हरियाणवी गायक ईश्वर शर्मा व उनकी टीम ने होली के गीत गाकर राधा-कृष्ण के प्रेम की बानगी पेश की, जिसे खूब सराहना मिली।
इस मौके पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, स्पीकर हरविंद्र कल्याण के प्रतिनिधि संजय खैंची, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, करनाल मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, जगदीप सिंह विर्क, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा, भाजपा अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, राजेश अघ्घी, जयपाल शर्मा, सीएम के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड चेयरमैन संजय बठला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश गुप्ता मतलौडा, कांग्रेस नेता सुरेंद्र नरवाल, कांग्रेस नेता ललित बुटाना, कांगे्रस नेता मनोज वधवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज गाबा, कांग्रेस नेता नाहर सिंह संधू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. बलबीर सिंह विर्क, पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, मराठा वीरेंद्र वर्मा, नीलोखेडी मार्केट कमेटी के चेयरमैन शिवनाथ कपूर, मदन मोहन चौधरी, हरिराम साबा, गुरविंद्र सिंह धमीजा, कांग्रेस नेत्री गुरविंद्र कौर, पार्षद संजीव मेहता, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, समाजसेवी देवेंद्र राणा सहित कई नेता व समाजसेवी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *