कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कैथलैब; करनाल में नई मंडी के निर्माण का रास्ता भी हुआ साफ
करनाल, 26 फरवरी।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान करनाल से विधायक जगमोहन आनंद ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार का ध्यान करनाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और नई मंडियों के निर्माण की ओर आकर्षित किया। शून्य काल के दौरान विधायक ने विशेष रूप से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैथलैब और कैंसर संस्थान की स्थापना व गुड मंडी के निर्माण का मुद्दा उठाया।
विधायक के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सदन को अवगत कराया कि करनाल में कैथलैब की टेंडर प्रक्रिया चल रही है । उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल में गुड़, दाल, मसाला और चारा मंडी के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि इन मंडियों के लिए 16 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इस पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पुष्टि की कि मंडियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।उन्होंने बताया कि इन मंडियों में बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। इन मंडियों का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान शुरू होने की संभावना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *