रविवार को जैतपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब। मेले में रेवाड़ी से पहुंचे हजारों श्रद्धालु। एडिशनल एसपी नीमराना ने मंदिर पहुंच मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

: राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी मंदिर के बाद प्रदेश में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाले प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में रविवार को सात दिवसीय भव्य लक्खी मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है। मेले के पहले ही दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और पूरे धाम क्षेत्र में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैतपुर धाम में आज पहले दिन रेवाड़ी जिले के भक्तों के लिए मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नीमराना के एडिशनल एसपी सुरेश खिची ने मेले में पहुंचकर जायजा लिया। एसपी सुरेश कुमार ने मंदिर मेला कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं मंदिर कमेटी के प्रधान ताराचंद यादव से बातचीत की ओर सात दिनों तक चलने वाले लक्खी मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से एसपी सुरेश कुमार खिंची एसएचओ थाना मांढन को पुलिस द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया तथा छायाचित्र देकर सम्मानित किया।

मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग, पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, रोशनी, पार्किंग स्थल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेवा समिति के स्वयंसेवक दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
ग्रामवासियों और श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम के सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है। पूरे क्षेत्र में सेवा, सहयोग और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने पहुंचे सुरेश खींची (जिला पुलिस अधीक्षक) ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ थाना अधिकारी किरण यादव तथा तहसीलदार सुरेश मय जाप्ता मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।
आपको बता दें कि 7 दिवसीय यह भव्य लक्खी मेला 28 फरवरी को पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। सुबह मंगला आरती से लेकर देर शाम तक दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से परिवार सहित पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
जैतपुर धाम में चल रहा यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की एकता, सेवा भावना और सांस्कृतिक परंपरा का भी जीवंत उदाहरण बन चुका है। खाटू के बाद अब जैतपुर धाम का नाम भी श्याम भक्तों के प्रमुख आस्था केंद्रों में तेजी से उभर रहा है। मेले में प्रतिदिन बाबा श्याम का श्रृंगार किया जाता है और बाबा के श्रृंगार के फूल व अन्य प्रतिदिन कलकत्ता से मंगवाया जाता है जिससे सात दिवसीय मेले में श्रृंगार किया जाता है ।
सात दिवसीय मेले में लगभग पांच लाख भक्त आने की संभावना है जिसको लेकर मेला कमेटी व पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त की है । श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारे व विश्राम के लिए सुरों की व्यवस्था की गई है । रविवार को शुरू हुए मेले में हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लगभग एक लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मन्नत मांगी। कल हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल व अटेली मंडी के भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *