स्वास्थ्य शिविर में 220 लोगों को दिए चश्में और 111 लोगों की मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुई पहचान
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान
अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एक विशाल हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
बाबैन: 18 फरवरी। राकेश शर्मा
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बाबैन में 16वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लाडवा विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें आसपास से बड़ी संख्या में लोगों और छात्रों ने भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में 702 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता से विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिससे सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। इस शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 220 लोगों को चश्में दिए गए और 111 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
इस अवसर पर कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एक सराहनीय कदम है। उनके द्वारा इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना पुण्य कार्य है। सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 शिविर आयोजित किए जाएंगे और एक विशाल हेल्थ कैंप भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल अग्रोहा, हिसार से सात डॉक्टर की एक टीम आई हुई है और तीन अन्य डॉक्टर नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल यूनिट के हैं। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ से किशोरी एक्सप्रेस वैन भी आई हुई है जिसमें 8 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के रक्त की जांच की जा रही है और उन्हें एनीमिया की विस्तृत जानकारी व दवाइयां दी जा रही हैं
इस अवसर पर जसविंदर सैनी चेयरमैन, अनिल टाटकी मंडल महामंत्री, रिंकू कश्यप मंडल उपाध्यक्ष, भीम बेरथला मंडल महामंत्री, प्रदीप कुमार, सुखजोत कपूर, गुरमेल इशरेहडी, विनोद चंदेल, सोनू निरंकारी, नरेंद्र गोजरे, प्रिंस बेरथला, सोनू बीड मंगोली, सुखश्याम सरपंच, संजीव सिंगला सरपंच, बलबिंद्र सिंह, राजेंद्र राजपूत और नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *