-मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह करेंगे प्रदेश स्तरीय कृषि विकास मेले में शिरकत
-आधुनिक तकनीक व योजनाओं के 150 से ज्यादा स्टॉल होंगे प्रदर्शनी में शामिल
-मेले में एचएयू की टीम जल संरक्षण, मिट्टी-पानी जांच, फसल प्रतियोगिता, किसान वैज्ञानिक संवाद करवाएगी
लाडवा, 18 फरवरी।
 चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशक डा. रमेश कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार सबसे बड़ा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय  किसान  कृषि विकास मेला का आयोजन 28 फरवरी से लाडवा अनाज मंडी में किया जाएगा। इस मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा शिरकत करेंगे। मेले की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज करेंगे।
निदेशक डा. रमेश कुमार यादव बुधवार को लाडवा अनाज मंडी में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार नवम धानिया, मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार, सहायक निदेशक डा. कृष्ण यादव और वीसी के सचिव कपिल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि एचएयू द्वारा पहली बार इतने बड़े मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का विषय जल संरक्षण दिया गया है। इसके लिए उत्तरी हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला सहित आसपास के जिलों के किसानों के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में किसानों को आधुनिक तकनीक से अवगत करवाया जाएगा। एचएयू के पास लंबे समय से उत्तरी हरियाणा में मेले का आयोजन किए जाने की मांग चली आ रही है। इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर इस मेले का कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय मेलो 1 मार्च तक चलेगा।
डा. रमेश कुमार यादव ने कहा कि इस मेले में पोषण, स्वास्थ्य और तकनीक की जानकारी दी जाएगी। जो किसानों के साथ-साथ आमजन के लिए भी लाभकारी होगी। किसानों के खेतों की मिट्टी व पानी की जांच की जाएगी। इसके साथ ही फसल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी सत्र में किसान वैज्ञानिक संवाद का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों, योजनाओं और आविष्कारों पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 150 से ज्यादा स्टॉलों को शामिल किया जाएगा। सभी तकनीकों का किसानों को अपनी कृषि कार्य करने में काफी लाभ होगा। 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *