करनाल, 18 फरवरी। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी- 89 स्कीम के अंतर्गत खेती की जमीन के मालिकाना हक वाले अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख तक का अनुदान देने के लिए विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 15-01-2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
उन्होंने बताया कि जिला विभागीय पोर्टल पर कुल 678 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा निदेशालय द्वारा जिला के लिए 48 ट्रैक्टर पर अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक कृषि अभियंता कुलवीर सिंह ने बताया कि योजना के दिशा-निर्देशानुसार जिला करनाल में प्राप्त आवेदनों में से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लाभार्थियों का चयन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय के सभागार में माननीय उप मंडल अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति एवं किसानों के समक्ष संपन्न किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *