कुरुक्षेत्र। सेक्टर-30 स्थित पार्क एक में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम हिंदू सम्मेलन का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। सम्मेलन के अंतर्गत समरसता यज्ञ, मातृ-पितृ पूजन, संतों के प्रवचन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 के प्रधान एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर केवल कृष्ण ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख बलवीर सिंह ने हिंदुत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में एकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
पूज्य संत वासुदेवानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज समाज में विभाजन की प्रवृत्ति बढ़ रही है, ऐसे समय में हमें अपनी भूमिका समझते हुए एकजुट रहकर राष्ट्र उन्नति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग है, जो समाज को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 30 में मंदिर के लिए एचएसवीपी विभाग से जगह के लिए प्रयास किया जाएगा।मार्केट कमेटी लाडवा के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश दत्त ने भी अपने विचार रखें।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-30 के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सम्मेलन के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
समापन अवसर पर समरसता यज्ञ के माध्यम से “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश दिया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित मातृ-पितृ पूजन और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह सम्मेलन कुरुक्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि मलकीत ढांडा, मार्केट कमेटी थानेसर अध्यक्ष सुरेश सैनी उप प्रधान नसीब सिंह अध्यक्ष प्रवीण शर्मा राजेंद्र मित्तल, आर डब्ल्यू ए धर्मपाल प्रधान, राकेश भारद्वाज प्रधान, सुरेंद्र कुमार प्रधान, देवेंद्र हांडा प्रधान, बलवान शर्मा, सविंदर शर्मा, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार यशपाल शर्मा, अजय कुमार, कुलदीप सैनी सरपंच, डॉ ऋषिपाल मथाना, डॉ बलदेव सिंह, पार्षद पीके मेहता, प्रेम सिंह, अतुल शर्मा, राजेंद्र सैनी, राम मेहर अत्रेय, डॉ तरसेम कौशिक, सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *