मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित, 298 विजेताओं को सरकार की तरफ से दी गई 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की इनाम राशि
कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी।
 41वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अलग-अलग नस्ल मेल व फीमेल चैम्पियनशिप में 8 पशुपालकों को कुल 20 लाख रुपए की इनाम राशि दी है। इन पशुपालकों को अपने-अपने वर्ग के लिए 2.50 -2.50 लाख रुपए का चैक दिया गया है। अहम पहलू यह है कि राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में कुल 53 वर्गों में 298 विजेताओं को कुल 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की राशि वितरित की गई है।
हरियाणा के पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. प्रेम सिंह ने कहा कि मुर्रा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव बूरसम निवासी नरेंद्र सिंह का पशु को चैम्पियन पुरस्कार दिया गया। इस पशुपालक को मुर्रा नस्ल के भैंसे (झोटे) ने मुर्रा ब्रीड चैम्पियनशिप का खिताब जीता है। इस पशुपालक को इनाम के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का चेक दिया गया है। मुर्रा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में हिसार के गांव सिंघवा खास निवासी ईश्वर सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस ने चैंपियनशिप जीती है। इस पशुपालक को भी 2 लाख 50 हजार रुपए का चैक इनाम के रूप में दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव डिडवानी निवासी नरेंद्र की हरियाणा नस्ल के सांड ने चैम्पियन पुरस्कार हासिल किया है। इस पशुपालक को इनाम के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपए का चैक दिया गया है। इसी तरह हरियाणा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में झज्जर के गांव गवालिशन निवासी अनूप की हरियाणा नस्ल गाय चैम्पियन रही, साहीवाल नस्ल मेल चैम्पियनशिप में करनाल के तरावड़ी निवासी अनुज के साहीवाल बैल चैम्पियन रहा। इसी प्रतियोगिता के फीमेल वर्ग में करनाल के दादूपुर रोडाना निवासी राजबीर की साहीवाल नस्ल की गाय चैम्पियन रही।
उन्होंने कहा कि एक्सोटिक क्रॉस ब्रीड मेल चैम्पियनशिप में  गांव सगा निवासी पवन का पशु चैम्पियन रहा। इसी तरह करनाल के गांव गलिबखेडी का अक्षदीप की फीमेल पशु चैम्पियन रही। इन पशुपालकों को 2 लाख 50 हजार रुपए इनाम का चैक दिया गया है।
 उन्होंने कहा कि रोहतक निवासी सन्नी के पशु को मुर्रा युवा बुल प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, महेंद्रगढ़ के झौक निवासी इंद्रजीत के पशु को मुर्रा बुुफेलो ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, रोहतक के भगवतीपुर निवासी रामनिवास के पशु को मुर्रा बुफेलो हेल्फर प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, जींद के गांव अलेवा निवासी मोनू के पशु को मुर्रा मेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए, झज्जर के गांव वजीरपुर निवासी प्रदीप कुमार के पशु को मुर्रा बुफेलो फीमेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 21 हजार रुपए, यमुनानगर के अलहर निवासी गोपाल कृष्ण की गाय को हरियाणा गाय इन मिल्क श्रेणी प्रतियोगिता में प्रथम आने 51 हजार रुपए, कैथल के खरक पांडवा निवासी विक्रम की गाय को हरियाणा गाय ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, भिवानी के गांव भवानी खेड़ा निवासी आशीश के पशु को हरियाणा पेयर बुललॉकस की श्रेणी वाली प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार के तौर पर 51 हजार रुपऐ की राशि इनाम के तौर पर दी गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *