करनाल, 28 जनवरी।    एसडीएम करनाल प्रदीप कुमार के आदेशानुसार स्कूली बसों की सुरक्षा मानकों की जांच हेतु गठित विशेष टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान टीम ने विभिन्न स्कूलों की बसों के दस्तावेजों, फिटनेस सर्टिफिकेट, फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्रों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तकनीकी कमियां पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के मौके पर ही 43,000 रुपये के ऑनलाइन चालान किए गए।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सभी बसें परिवहन विभाग के मानकों को पूरा करती हों। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *