पुलिस, होमगार्ड के जवानों व स्कूली विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल, लाडवा उपमंडल के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पानीपत की मेयर कोमल सैनी करेंगी ध्वजारोहण
लाडवा 24 जनवरी उपमंडल अधिकारी नागरिक अनुभव मेहता ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के एक-एक क्षण को यादगार बनाना है। इस कार्यक्रम को भव्य और परम्परागत ढंग से मनाने के लिए सभी के सांझे सहयोग की जरूरत होगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और समय रहते सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करनी सुनिश्चित करेंगे। लाडवा उपमंडल का गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 26 जनवरी को अनाज मंडी लाडवा के प्रांगण में होगा। इस कार्यक्रम में पानीपत की मेयर कोमल सैनी राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।
एसडीएम अनुभव मेहता शनिवार को अनाज मंडी लाडवा के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले एसडीएम अनुभव मेहता ने फाईनल रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट में शामिल जवानों की सलामी ली। इस दौरान एसडीएम ने परेड को और बेहतर बनाने के लिए प्लाटून कमांडर को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बहुत सुंदर और मनमोहक योगासन और पीटी शो का प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ पुलिस, होमगार्ड के जवानों व एनसीसी के बच्चों ने भी शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी है।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि कि 26 जनवरी के पावन पर्व पर प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे और गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *