करनाल, 19 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्पेन थिंक बिफोर यू शेयर के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डा. इरम हसन ने बताया कि हालसा, पंचकूला के आदेशानुसार जिला के विभिन्न स्थानों पर कैंपेन थिंक बिफोर यू शेयर के अंतर्गत जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा जन साधारण को साइबर क्राइम के बारे जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में आज एमएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल, राजकीय उच्च विद्यालय बसघाड़ा, न्यू स्टार पब्लिक स्कूल बसताड़ा, व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकाबाद में इंस्पेक्टर राजेश लता ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करने और अनजान नंबर से फोन आने पर सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी और बाल विवाह जैसे मामलों को रिपोर्ट करने की बात कही और नशे व बाल विवाह में भागीदार न बनने हेतु प्रेरित किया। 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *