निगमायुक्त ने सफाई अधिकारियों, दरौगा व सुपरवाईजरों ली की बैठक, सफाई कार्यों के साथ-साथ कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश।
करनाल 16 जनवरी,
     स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में टॉप रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर निगम करनाल ने रणनीति तैयार कर ली है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में निगम आयुक्त  डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता (सेनीटेशन) प्रियंका सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, जोन इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम तथा सफाई दरौगा व सुपरवाईजर मौजूद रहे।
निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छता को लेकर किए गए कायों का सबसे बड़ी परीक्षा है। इस परीक्षा में नम्बर 1 पर आने के लिए हमें कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए टूलकिट में दर्शाए गए सभी पैरामीटर्स पर काम किया जाए। साफ-सफाई को लेकर किए गए कार्यों की गहन निगरानी करने की बात कही।
इन बिन्दूओं पर दिया जोर– उन्होंने जमीनी स्तर के मूल्यांकन, वाटर प्लस और कचरा मुक्त शहर पर अधिक बल दिया। इनमें दृश्यमान स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, एकत्रीकरण व परिवहन, ठोस अपशिष्टï प्रबंधन, स्वच्छता तक पहुंच, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता की वकालत, नागरिक प्रतिक्रया तथा शिकायत निवारण जैसे बिन्दूओं पर जोर दिया।
सफाई के साथ निगरानी भी करें- उन्होंने मुख्य सडक़ों, सार्वजनिक क्षेत्रों, मार्केट क्षेत्र, सामुदायिक व जन शौचालय, पार्क तथा स्वच्छता लक्ष्य इकाई इत्यादि की गहन साफ-सफाई करने बारे कहा। उन्होंनेक कहा कि सफाई के साथ-साथ बीट दरौगा व सुपरवाईजर पूरे क्षेत्र में नियमित निगरानी करें, यह सबसे अहम है। सामुदायिक व जन शौचालयों तथा पार्कों की साफ-सफाई निगरानी भी की जाए। अगर कहीं खामी मिले तो सम्बंधित जोन इंचार्ज को सूचित करें।
वरिष्ठï अधिकारी करेंगे दौरा- उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए वरिष्ठï अधिकारी नियमित शहर का दौरा करेंगे। इसलिए सभी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। इस बीच उन्होंने स्वयं भी औचक निरीक्षण करने की बात कही।
दरौगा बीट को बनाएं सर्वश्रेष्ठï- उन्होंने दौरागाओं व सुपरवाईजरों को निर्देश दिए कि वह अपनी बीट को सर्वश्रेष्ठï बनाएं। इसे लेकर टीम द्वारा जल्द ही निगरानी कर सर्वश्रेष्ठï बीट का चयन किया जाएगा और दरौगा को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ड्यूटी के समय पूरी वर्दी में होने चाहिएं। निरीक्षण के दौरान कोई बिना वर्दी के मिला तो एक्शन लिया जाएगा।
प्रत्येक वार्ड में कचरा करवाएं अलग-अलग- उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम व दरौगाओं को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करवाया जाए। इसके लिए कूड़ा एकत्र कर रहे टिप्पर वाहन चालकों को भी कहा जाए। वह नागरिकों से कूड़ा अलग-अलग करके ही टिप्पर में डलवाएं।
वैंडर्स के पास हों दो डस्टबिन- उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जहां भी कोई वैंडिंग का कार्य कर रहा है, उसके पास दो डस्टबिन होने चाहिएं और वह गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग ही एकत्र करें।
बल्क वेस्ट जेनरेटर्स की करें निगरानी- उन्होंने जोन इंचार्ज को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में मौजूद सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर्स की नियमित निगरानी की जाए। अगर वह गीले कचरे का स्वयं निपटान नहीं कर रहे, तो उनके चालान किए जाएं।
पेंटिंग रहें साफ-सुथरी- उन्होंने दरौगाओं को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर करवाई गई पेंटिंग को साफ-सुथरा बनाए रखें। कोई व्यक्ति उन पर पोस्टर इत्यादि लगातार उसकी सुंदरता को खराब करता है, तो उसकी सूचना दें, ताकि उस पर जुर्माना लगाया जा सके।
नो वेंडिंग जोन रेहड़ी मुक्त हों- उन्होंने जोन इंचार्ज को निर्देश दिए कि नो वेंडिंग जोन में कोई भी रेहड़ी नहीं लगनी चाहिए और न ही किसी दुकानदार को सामान सडक़ पर रखने दिया जाए। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसका सामान जब्त कर लिया जाए।
विशेष टीम का करेंगे गठन- बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त ने निगमायुक्त को अवगत कराया कि मुख्य सडक़ों, मार्केट क्षेत्र व सामुदायिक स्थानों की साफ-सफाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। इससे सफाई कार्य ओर बेहतर तरीके से हो सकेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *