कुरुक्षेत्र पुलिस की कारवाई, 223 गुमशुदा मोबाईल फोन तलाश कर किये असल मालिकों के हवाले।  

पुलिस ने वर्ष 2025 में करीब 50 लाख कीमत के गुमशुदा मोबाईल फोन किये तलाश ।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के साईबर सैल ने वर्ष 2025 में करीब 50 लाख रूपये के 223 गुमशुदा मोबाईल फोन तलाश कर किये असल मालिकों के हवाले। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के साईबर सैल द्वारा लाखों रूपये कीमत के गुमशुदा मोबाईल फोन तलाश कर मालिकों के हवाले किया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूरी दुनिया डिजिटल हो रही है। आजकल मोबाईल फोन दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। प्राय: देखने में आया है कि आम लोगों के मोबाईल फोन या तो कहीं गिर जाते हैं या फिर लोग अपने फोन कहीं रख कर भूल जाते हैं। जिलाभर में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की साइबर सैल ने इन मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर ट्रैक करते हुए हैंडसेटस को बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए फोन में से अधिकांश फोन या तो यूज़र द्वारा गलती से गुम हो गए थे या विभिन्न स्थानों पर गिर गए थे। बरामद हैंडसेट में ज्यादातर कीमती हाई-एंड स्मार्टफोन शामिल हैं। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में प्राप्त गुमशुदा मोबाईल की शिकायतों को साईबर सैल ईन्चार्ज पीएसआई हरीश कुमार की टीम को भेजा गया था। प्राप्त शिकायतों में से मोबाईल फोन को सर्च पर लगाकर तलाश की गई। जिनमें से 223 मोबाईल मालिकों को कार्यालय पुलिस अधीक्षक में बुलाकर उनके मोबाईल सौंपे गये। इस प्रयास से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास व भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

 

नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में करीब चार साल से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार ।

            जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में 4 साल वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना सदर पेहवा पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में 4 साल वांछित चल रहे आरोपी सौरभ वासी राम नगर जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी 2022 को थाना सदर पेहवा प्रभारी के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक रोशन लाल व जानपाल सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में अम्बाला हिसार रोड पर ढान्ड रोड पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह वासी मखुमाजरा जिला करनाल व राजीव कुमार वासी राजपुर जिला गौतमबुध नगर उतर प्रदेश को मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-40जी-8023 सहित ढान्ड रोड पुल के नीचे से काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 240 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियो के विरुद्ध थाना सदर पेहवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था।

      दिनांक 6 जनवरी 26 को थाना सदर पेहवा प्रभारी के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक दिलेर सिंह, संदीप कुमार व मुख्य सिपाही कुलदीप कुमार की टीम ने नशीला सप्लाई करने के मामले में 4 साल से वांछित चल रहे आरोपी सौरभ वासी राम नगर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

नशा तस्करों पर शिकंजा लगातार जारी, नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को किया काबू

एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने,10 ग्राम हैरोइन की बरामद।

           जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे विक्रमपाल उर्फ़ विक्की वासी बराडा रोड शाहबाद को काबू करके उसके कब्ज़ा से 10 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, नसीब सिंह व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम बराडा पुल शाहबाद के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रमपाल उर्फ़ विक्की वासी बराडा रोड शाहबाद हैरोइन/चिट्टा बेचने का काम करता है। आज भी विक्रमपाल उर्फ़ विक्की जलेबी पुल से होता हुआ बाबा मारकंडा के पास सड़क पर चलते-फिरते नशेड़ियों को हैरोइन/चिट्टा बेचने के लिए आएगा। यदि बाबा मारकंडा मीना मार्किट के पास निगरानी करके आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो आरोपी से भारी मात्र में हैरोइन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबा मारकंडा मीना मार्किट के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम विक्रमपाल उर्फ़ विक्की वासी बराडा रोड शाहबाद बताया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाया गया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने ट्रक की तलाशी लेने पर उसके के कब्ज़ा से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

जिला को नशामुक्त बनाने के लिये ग्राम प्रहरी की टीम ने शिक्षण संस्थानों में छात्रों को किया जागरुक ।

     पुलिस की नशामुक्त टीम शहर दर शहर व गांव दर गांव नशामुक्ति का सन्देश पहुंचा रही है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। बुधवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर थानेसर एरिया प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में पहुंची जहां पर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्र/छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलवाई।

           पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर राजेश कुमार ने थानेसर एरिया प्राइवेट शिक्षण संस्थानों का दौरा कर छात्र/छात्राओं को नशा न करने के प्रति जागरूक व युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। छात्र/छात्राओं से बात करते हुए ने सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षण संसथान में मौजूद छात्र/छात्राओं से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सहायक उप निरीक्षक ने छात्र/छात्राओं को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। सहायक उप निरीक्षक ने मौजूद छात्र/छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। इस मौके पर प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के काफी संख्या में छात्र/छात्राए व अध्यापकों ने भाग लिया।

अपराध अन्वेषण शाखा-2 की बड़ी कार्रवाई, सैंकड़ों लीटर अवैध शराब/लाहन जब्त ।

गांव बटेडा के पास नहर और खेतों के बीच झाड़ियों में मिली 51 कैनियों में सैंकड़ों लीटर अवैध शराब।

            कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 कैनियों रखी करीब 750 लीटर अवैध शराब/लाहन बरामद किया है। पुलिस द्बारा यह कार्रवाई किरमच के पास बटेडा नहर के पास की गई, जहां पर नहर के किनारे और खेतों के बीच झाड़ियों की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की कैनियों में भरी अवैध शराब बरामद हुई।

       जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि उन्हें बटेडा गांव में नहर के साथ झाड़ियों में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा मौका से शराब से भरी कैनियों को जब्त किया है। पुलिस ने जांच के लिए आबकारी विभाग को भी सूचना दी। पुलिस द्वारा थाना केयूके में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

        कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शाहबाद हस्पताल व बस स्टैंड कुरुक्षेत्र पर आमजन को साईबर अपराधों के बारे किया जागरूक ।

साईबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए जानकर बन या लालच देकर करते है ठगी ।

          आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। जिला पुलिस द्बारा साईबर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। जिसके तहत पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है। वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। इस कड़ी में बुधवार को साइबर थाना कुरुक्षेत्र की टीम ने शाहबाद हस्पताल व बस स्टैंड कुरुक्षेत्र पर आमजन व राहगीरों को जागरूक किया ।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 जनवरी 26 को आमजन को जागरूक करते हुए साईबर थाना कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार ने बोलते हुए कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साईबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों के पास किसी कभी एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजते हैं तथा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकार बनकर काल करते है। कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से,कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसअप, टेलीग्राम, फेसबुक आईडी को हैक करके शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। इन सब तरीको से वो व्यक्ति के बारे में समस्त जानकारियाँ जुटा लेते हैं। उसके बाद वह उनकी निजी फोटो/बैंक खातों से संबंधी जानकारी भी एकत्रित कर लेते हैं और अपने जाल में फंसाकर उनके खाते में जमा पूंजी को खाली कर देते हैं।  ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लालच में ना आएं लेकिन फिर भी अगर फ्राड हो जाये तो घबराने की बजाए नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

 

सट्टा खाईवाली करने का आरोपी गिरफ्तार, 1010 रुपये बरामद ।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना शहर पेहवा की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में राजेन्द्र कुमार वासी गुरुनानक कालोनी पेहवा को काबू करके उसके कब्जा से 1010 रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरुचरण व पवन कुमार की टीम ने राजेन्द्र कुमार वासी गुरुनानक कालोनी पेहवा को सार्वजानिक स्थान नजदीक अनांज मंडी पेहवा से सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू करके उसके कब्ज़ा से 1010 रूपये बरामद किये गए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *