सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। आए दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और गंभीर अपराधों की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में भय, असुरक्षा और अविश्वास का माहौल बन गया है। यह गंभीर चिंता युवा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने खैहरा फ़ार्म स्थित निवास स्थान पर डॉक्टर जसविंदर खैहरा के जन्मदिवस के अवसर पर पहुँचकर व्यक्त की।दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का आम नागरिक स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे कानून का कोई भय नहीं रखते। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ीजिम्मेदारी जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश मौजूदा सरकार इस मूलभूत कर्तव्य को निभाने में पूरी तरह असफल रही है। प्रदेश के युवा, किसान, व्यापारी और महिलाएँ सभी असुरक्षा की भावना से ग्रसित हैं।दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तुरंत संज्ञान लिया जाए, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जनता को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेश की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता अब जवाब चाहती है और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मौक़े पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला,पूर्व वाईस चांसलर अजमेर मलिक,युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर खैहरा ,हलकाध्यक्ष गुरलाल वड़ेंच,प्रदेश महासचिव होशियार सिंह किरमच,अनवर ख़ान,युवा जिलाध्यक्ष राजेश पायलट,शेखर डोगरा आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन – खैहरा फ़ार्म निवास स्थित डॉक्टर जसविंदर खैहरा को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देते दिग्विजय सिंह चौटाला।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *