मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बुढ़ा व बपदी में विकास कार्यों के लिए दी 21-21 लाख की अनुदान राशि, गाँवों की सभी मांगों को किया जाएगा पूरा, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
लाडवा, 20 दिसंबर।
  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की तहसीलों में रजिस्ट्री के समय होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री प्रणाली को पूरी तरह से ऑनलाइन किया है। जमीन खरीदने वाला अपने घर पर बैठकर ही रजिस्ट्री का ऑनलाइन आवेदन करेगा। जिसको तहसीलदार तय समय सीमा में रजिस्ट्री करेगा यदि किसी कारण से समय सीमा में तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्री नहीं की गई तो उसे सरकार को रजिस्ट्री न किए जाने का लिखित में कारण बताना होगा और रजिस्ट्री की जिम्मेदारी तहसीलदार से ऊपर के अधिकारी पर चली जाएगी। यदि तहसीलदार जवाब में कारण सही नहीं बता पाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव बूढ़ा और गांव बपदी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों की लिखित में शिकायतें सुनी और मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गांव बूढ़ा और गांव बपदी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बूढ़ा में सरपंच 17 मांगो को पूरा करने की घोषणा की। इसी तरह गांव बपदी के सरपंच द्वारा रखी गई सभी मांगों को विभागों को भेजकर पूरा करवाने, पीने के पानी की पाइप लाइन के लिए 32.27 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया क्यों सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी नागरिक को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है। नागरिकों की समस्याओं को जानने के लिए सरकार का ओएसडी विशेष शिविर लगाता है। कुरुक्षेत्र कार्यालय में कैलाश सैनी समस्याएं सुनते हैं और बीच-बीच में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आती हैं। इसके अलावा उपमंडल और जिला के अधिकारी भी समस्याओं को तत्परता से हल करते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान भत्ता के तौर पर 200 रुपए बढ़ाकर 3200 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, ये राशि दूसरे प्रदेशों में सबसे ज्यादा राशि है। इसके साथ ही 70 आयु वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक तक मुफ्त इलाज सालाना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रति महीना दिए जाने वाले 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना में सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए इस योजना का कुछ पैसा महिलाओं को देगी और कुछ पैसे को इक_ा करके ब्याज सहित देगी। महिलाएं इस पैसे को घर में शादी के समय, मकान या दुकान बनाने के समय, रोजगार शुरू करने के मौके पर ब्याज सहित निकलवा कर प्रयोग कर सकती हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम अनुभव मेहता, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन डॉ. नरेन्द्र दत्त, सुभाष कलसाना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, प्रधान जितेंद्र खैरा, जवाहर सैनी, ओमबीर लालर, संजीव बड़ैचपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *