हरियाणवी सिंगर सेलिब्रिटी केडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

रेवाड़ी के टाटा मोटर्स शोरूम में बुधवार देर शाम सिएरा मॉडल की लॉन्चिंग सेरेमनी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर सेलिब्रिटी केडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पूरे शहर की सड़कों पर नए मॉडल सिएरा कार को चलाकर इसे रेवाड़ी में लॉन्च किया गया। कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित 2025 सिएरा एसयूवी का अनावरण किया है। आपको बता दें कि सिएरा पहली बार 1991 में लॉन्च की गई थी। नए अवतार में टाटा सिएरा की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मौके पर सेलिब्रिटी हरियाणवी सिंगर केडी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उत्सुक दिखाई दिए। सिंगर केडी ने गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। केडी के हरियाणवी गीतों पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।

दरअसल टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित 2025 सिएरा एसयूवी का अनावरण किया है। बता दें कि सिएरा पहली बार 1991 में लॉन्च की गई थी। नए अवतार में टाटा सिएरा की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.5 लीटर का टीजीडीआई हाइप्रियन पेट्रोल इंजन है। इसे चार वेरिएंट स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और एकंप्लिश्ड में लॉन्च किया गया है। बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से की जाएगी।

सिएरा एक ऐसा नाम है जो भारतीय एसयूवी प्रेमियों की पुरानी यादें ताजा कर देता है, और अब एक नए अवतार में ये फिर से लॉन्च हो चुकी है। 90 के दशक की असली सिएरा अपने अनोखे 3-डोर वाले डिज़ाइन और शानदार साइड प्रोफाइल के लिए जानी जाती थी। अब, दशकों बाद, टाटा मोटर्स ने इस दिग्गज कार को एक मॉर्डन, प्रीमियम अवतार में पुनर्जीवित किया है, जिसे 2025 के लिए डिज़ाइन किया गया है लेकिन इसके अपने ओरिजनल कैरेक्टर को बरकरार रखा गया है जिसने पहली सिएरा को इतना खास बनाया था। सिएरा पेट्रोल और डीज़ल सहित कई पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, और जल्द ही इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। 2025 सिएरा इंटीरियर के मामले में काफ़ी बेहतर है और इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट शामिल है।

शोरूम के संचालक राघवेंद्र यादव ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बार फिर इतिहास रच दिया। आइकॉनिक टाटा सिएरा की बुकिंग खुलते ही पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा कन्फर्म ऑर्डर मिल गए। अकेले रेवाड़ी में अब तक तीन सौ से अधिक बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा करीब 1.35 लाख ग्राहकों ने अपनी पसंद का वेरिएंट और कॉन्फिगरेशन चुन लिया, जिसके बाद ये लोग भी बुकिंग प्रोसेस पूरी करने की ओर बढ़ रहे हैं। यह जबरदस्त रिएक्शन साफ दिखाता है कि सिएरा आज भी भारतीय ग्राहकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। टाटा सिएरा सिर्फ एक नई एसयूवी नहीं, बल्कि लोगों की दिलों पर छाई ऐसी कार है जिसका क्रेज बुकिंग के पहले दिन ही दिख गया। सिएरा को लेकर ऐसी एक्साइटमेंट इसे प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत कार बनाती है। टाटा मोटर्स ने इस बार फिर अपने डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है। नई सिएरा में इस बार ज्यादा स्पेस, बेहतर कंफर्ट, प्रीमियम लग्ज़री, मजबूत सेफ्टी और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है। सिएरा हर उस ग्राहक के लिए है जो सिर्फ एक साधारण एसयूवी नहीं, बल्कि कुछ अलग और खास चाहते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *