बैठक में विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक योगेंद्र राणा, जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रवेश कुमारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पंकज सहित पार्षदगण और संबंधित विभागाधिकारी रहे मौजूद।
करनाल, 12 दिसंबर।  
    जिला परिषद की सामान्य बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला परिषद के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन प्रवेश कुमारी ने की। बैठक में कुल 10 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें से 8 मुद्दों पर अनुमोदन की सहमति बनी और 2 मुद्दों को रद्द हो गए । बैठक में इंद्री के विधायक एवं गर्वमेट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप,नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पंकज सहित पार्षदगण और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीईओ डॉ. पंकज आईएएस ने बैठक में उपस्थित सभी विधायकगणों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी पार्षदों और अधिकारियों से आपसी सहयोग बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा पार्षद जनता का काम लेकर ही अधिकारियों के पास आते हैं इन कार्यों को लंबे समय तक लंबित रखा जाए बल्कि प्राथमिकता के आधार पर और   नियमानुसार व निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित किए जाए।
बैठक में इन एजेंडों पर हुई चर्चा
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जिला परिषद के खर्चों हेतु बजट में आवश्यक राशि की मांग के लिए सरकार को भेजने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। पिछली बैठक में स्वीकृत 224 कार्यों में से 194 विकास कार्यों की भौतिक रूप से प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के उपरांत, उसके अनुमोदन की सहमति बनी। इसके साथ ही जिला परिषद् के वार्ड नंबर 2, 10, और 16 के पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला परिषद् की सडक़ों की वार्षिक मरम्मत कराने के लिए सर्कुलेशन जारी कर प्रशासनिक स्वीकृति के अनुमोदन की सहमति बनी। इसके साथ ही पिछली बैठक के दौरान की कार्रवाई की पुष्टि पर सभी परिषदों ने सहमति जताई। बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े अहम मुद्दों और विकास कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
डीडीपीओ कंचन लता, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, जिला परिषद् की उपाध्यक्ष रीना, जिला परिषद् के मेबर कुलदीप सिंह, गीता देवी, शिवराम, सगीता देवी, अमित कुमार, अलका कुमारी, जसवीर सिंह, सुरेंदर कुमार, सुषमा देवी, रेनू देवी, निकिता, मोहन लाल, प्रदीप सिंह, गुरूदीप सिंह, रोजश कुमारी, किरण, राजकिशन, सोनिया, पूजा देवी, भाजपा कार्यकर्ता सोहन सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *