कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रोज़ गार्डन के सौंदर्यीकरण को लेकर अब नई उम्मीदें जग गई हैं। विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व छात्र व अमेरिका निवासी हेमंत गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नलिनी गुप्ता ने अपनी मातृ संस्था कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोजगार्डन के लिए 5 लाख डॉलर के आर्थिक योगदान को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन को देने का आश्वासन् दिया है जिसमें से पौने दो करोड़ रूपये का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व एसोसिएशन के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल को पहले ही सौंपा जा चुका है शेष राशि का चेक भी जल्द मिलने की संभावना है। यह राशि रोज़ गार्डन के व्यापक नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण और उसके दीर्घकालिक संरक्षण के लिए उपयोग की जाएगी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि इस धनराशि से रोज़ गार्डन को आधुनिक स्वरूप देने की योजना तैयार की जा रही है, जिसमें कैफेटेरिया, अंतरराष्ट्रीय प्रजातियों के फूलों/गुलाबों का रोपण, नई पाथवे और हरित गलियारों का विकास, पर्यावरण-अनुकूल प्रकाश व्यवस्था, छात्रों, शोधार्थियों और आगंतुकों के लिए बैठने की आधुनिक सुविधाएँ, वर्षा जल संचयन और सिंचाई की आधुनिक तकनीक, ओपन-एयर लर्निंग स्पॉट और फोटोग्राफी जोन आदि को स्थापित किया जाएगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कि यह योगदान न केवल रोज गार्डन को नया जीवन देगा, बल्कि परिसर की स्वच्छ, हरित और आकर्षक पहचान को और मजबूत करेगा।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पूर्व छात्र हेमंत गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नलिनी गुुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुवि के पूर्व छात्र हमेशा से संस्थान की प्रतिष्ठा और विकास को बढ़ाने में सराहनीय योगदान देते रहे हैं। “रोज़ गार्डन का यह पुनरोद्धार छात्रों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार करेगा और यह परिसर में एक विश्वस्तरीय हरित स्थल के रूप में विकसित होगा।
कुवि एलुमनी एसोसिएशन के निदेशक प्रोफेसर अनिल मित्तल एवं उप-निदेशक डॉ. कंवल गर्ग ने बताया कि कि रोज़ गार्डन लंबे समय से विश्वविद्यालय परिसर की शान रहा है और अब इस आर्थिक सहायता से उसका एक नया और भव्य रूप सामने आएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *