मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश : दीपक पांडे
करनाल, 1 दिसंबर () :  शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को मोक्षदा एकादशी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगी रहीं। एकादशी के उपलक्ष्य में विशेष भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। कीर्तन में भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अजा एकादशी का महत्व भी बताया गया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित दीपक पांडे ने भक्तों ने भगवान श्री विष्णु की पूजा की और भगवद गीता का पाठ किया। इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस अवसर पर भक्त उपवास रखकर, मंदिरों में जाकर और जरूरतमंदों की सेवा करके पुण्य कमाते हैं। इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि हर एकादशी पर मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दराज़ से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, अनुपम त्रिपाठी, पंडित उमेश पांडे, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *