कुरुक्षेत्र 24 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर भव्य समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीवीआईपी शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुषोत्तमपुरा बाग में आरती स्थल पर शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक रुट प्लान जारी किया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दिल्ली, सोनीपत, पानीपत से आने वाले वाहन असंध, 152-डी, मुर्तजापुर, पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगें। इसी प्रकार पानीपत, करनाल, नीलोखेड़ी से आने वाले वाहन नीलोखेड़ी से निगदू, कारसा, कौल 152-डी, मुर्तजापुर, पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे। जींद, नरवाना, कैथल से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे-152, नेशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे। पंचकूला, अंबाला व पंजाब की तरफ से आने वाले वाहन अंबाला से नेशनल हाईवे-152, नैशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर, लाडवा, बाबैन की तरफ से आने वाले वाहन शाहबाद मारकंडा जलेबी पुल से ठोल के रास्ते नेशनल हाईवे-152, नेशनल हाईवे-152-डी, मुर्तजापुर, पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगें। कुरुक्षेत्र शहर एरिया के वाहन केडीबी रोड से थर्ड गेट, ढांड रोड़, कमोदा से लोहार माजरा की तरफ से पिहोवा कुरुक्षेत्र मार्ग से समागम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करे और प्रशासन का पूरा सहयोग करे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *