हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद ने लंबित पंजीकरणों के लिए एक और दिया अवसर, अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं होने का देना होगा शपथपत्र
कुरुक्षेत्र 22 नवंबर हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने कहा कि  हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद (एचएसपीसी) ने पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिन आवेदकों द्वारा पंजीकरण के लिए अभी तक अपने दस्तावेज परिषद में जमा नहीं किए गए हैं, उनको यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है।
रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने फार्मेसी में पंजीकरण के लिए पहले अपने दस्तावेज जमा नहीं किए थे, उन्हें अब परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढऩा चाहिए। आवेदकों को अपने लंबित दस्तावेजों के साथ देरी का कारण बताते हुए एक लिखित प्रस्तुतीकरण भी जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर हरियाणा के बाहर स्थित संस्थानों द्वारा जारी किए गए फार्मेसी के प्रमाण-पत्रों का उनके संबंधित विश्वविद्यालयों, बोर्डों या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (एचएसपीसी) अथवा मान्यता प्राप्त संस्थानों से सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदकों को यह शपथ-पत्र भी देना होगा कि वे किसी अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं हैं।
रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने कहा कि वास्तविक प्रक्रिया संबंधी या सत्यापन से जुड़े कारणों के चलते किसी भी पात्र उम्मीदवार को पंजीकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिषद द्वारा पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुगम सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद (एचएसपीसी) में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी या सहायता के लिए आवेदक कार्य-समय के दौरान परिषद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक संचार माध्यमों का उपयोग भी कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *