सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाएं नागरिक, पर्यावरण संरक्षण को दें बढ़ावा- महापौर।
करनाल 19 नवंबर,

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में आमजन की समस्याओं का निवारण करने के लिए जन सुनवाई की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी को बुलाकर नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया।
जन सुनवाई में महापौर ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
महापौर ने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सडक़ों के गढ्ढïे भरने, सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखें। बाजारों में अतिक्रमण न होने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नगर निगम क्षेत्र में भी सफाई अभियान व विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही हैं, ताकि शहरवासियों को अभियान से जोड़ते हुए करनाल को देश का सबसे स्वच्छ व सुंदर शहर बनाया जा सके।
उन्होंने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से अपील करते कहा कि वह अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दें, ताकि स्वच्छता को लेकर शहर में जन अंदोलन चले, ताकि हमारा शहर ओर अधिक स्वच्छ व सुंदर बन सके। उन्होंने शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने नागरिकों से कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छता एप तथा ई-समाधान पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जलापूर्ति से सम्बंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14420 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर निगम की टीम द्वारा निश्चित समयावधि में उसका समाधान किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *