दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया जाएगा पुरस्कार, पोर्टल पर अपलोड करें अपनी उपलब्धियां
कुरुक्षेत्र 16 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एसईडब्ल्यूए) विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समान अवसरों की उपलब्धता और उनके हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, स्वयं रोजगार प्राप्त दिव्यांग व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (सरकारी/निजी क्षेत्र), सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ संस्था, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करने वाले उत्कृष्ट कार्यकर्ता, तथा सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति और किशोर/किशोरी जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों की राशि 15 हजार से 50 हजार तक निर्धारित की गई है, साथ ही प्रशस्ति पत्र, मेडल और मानपत्र भी दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों और प्रमाण पत्रों सहित पूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल अवार्ड.सोशलजस्टिसएचआरवाई.जीओवी.इन पर 20 नवंबर 2025 तक रात्रि 12.00 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक अपने आवेदन संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गठित ज्यूरी समिति का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक जीवन प्रदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *