कहा, स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का वास 
करनाल, 15 नवम्बर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मानवता जन शक्ति फाउंडेशन द्वारा शनिवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में हरियाणा राज्य परिवहन करनाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर पुराने बस स्टैंड स्थित वेटिंग हॉल में सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य का लाभ लिया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि  हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र चौहान ने चिकित्सकों और आयोजकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता हरियाणा राज्य परिवहन निगम करनाल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने की। मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष हरदीप राणा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।  महासचिव सुजीता मान, कुलदीप चौहान, एडवोकेट मोनिका शर्मा, पूजा वर्मा, सपना शर्मा, गुलाब पोसवाल, प्रदीप चौहान, प्राची वर्मा, राजविन्द्र कौर, दीपक, हर्षदीप सिंह, कर्ण मोंगा मौजूद रहे। इसके अलावा शिविर में विभिन्न नामी अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जनरल स्वास्थ्य, हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, शुगर, उच्च रक्तचाप सहित अनेक बीमारियों की निशुल्क जांच की। जांच के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गईं। इस सफल आयोजन में उजाला सिग्नस, संजय बंसल अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल, डॉ. ढिंगड़ा क्लिनिक, अरोड़ा आई सेंटर का विशेष योगदान रहा। इस मौक पर मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान  के निदेशक डॉ.वीरेन्द्र चौहान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे शिविर जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल हैं और आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानवता जन शक्ति फाउंडेशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह सहयोग योग्य और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *