-उज्जैन, प्रयागराज जैसे तीर्थों पर सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से भेजे जाएंगे विशेष वाहन, वाहनों में होगी एलईडी और सीधे प्रसारण की व्यवस्था, जनसंपर्क विभाग की तरफ से यूट्यूब चैनल पर देखा जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से पुरुषोत्तम पुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी
कुरुक्षेत्र, 11 नवंबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश के जाने माने धार्मिक और पर्यटन  स्थल पर कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के यादगार लम्हों को देख पाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से इस व्यवस्था के लिए तमाम प्रबंध किए जाएंगे। खास बात यह है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहन उज्जैन, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थों पर पहुंचेगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को और भव्य बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस महोत्सव  को आमजन का महोत्सव बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी ले रहे हैं। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देश विदेश के हर व्यक्ति के पास पहुंचाया जाए और कुरुक्षेत्र में होने वाले तमाम कार्यक्रमों को हर कोने में देखा जा सके। इसके लिए जहां मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से यूट्यूब चैनल को भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को डिजीटल प्लेटफार्म पर दिखाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। इसलिए सूचना जनसंपर्क विभाग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, केडीबी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों के अहम लम्हों को दिखाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह राज्यस्तरीय प्रदर्शनी 24 नवंबर से 1 दिसम्बर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में जहां पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं 25 से ज्यादा विभागों की उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस महोत्सव का सरस और शिल्प मेला 14 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलेगा। इस सरस और शिल्प मेले में देश के अच्छे से अच्छे शिल्पकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एनजेडसीसी और डीआरडीए को सौंपी गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *