ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 5-9 नवंबर तक एक इनामी सहित 7 अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
कुरुक्षेत्र।  हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैक डाउन चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र पुलिस ने आपराधिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा है। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत कुरुक्षेत्र पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है। इसके अलावा 7 अन्य मामलों में शामिल वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही 6 आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।
जिला में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जिनमे से 3 आरोपियों पर कई मामले दर्ज
कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अब तक 9  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे 1 आरोपी 5 हजार रुपये का इनामी तथा 3 आरोपियों पर कई-कई  मामले दर्ज हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार 5 हजार के ईनामी आरोपी राहुल मलिक पर जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़े तथा आर्मज एक्ट में 17 मामले दर्ज हैं। जिनमें 1 मामला हत्या, 7 मामले हत्या का प्रयास तथा 9 मामले आर्म्ज एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं। वांछित आरोपी कुलदीप के खिलाफ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न जिलों में चोरी, धोखाधड़ी मारपीट, छीनाझपटी व आर्म्ज एक्ट के तहत मामले दर्ज है। वांछित आरोपी दीपक के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। इनके अतिरिक्त 5 अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

20 नवंबर तक जारी रहेगी कारवाई,जिला पुलिस द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि जिले में बार-बार अपराध करने वाले आरोपियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में 6 आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है, ताकि उन पर लगातार निगरानी रखी जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधी जो बार-बार चोरी, लूट, झगड़ा या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की मूवमेंट और संपर्कों की जानकारी समय-समय पर एकत्र की जाए। इसके साथ ही निगरानी सूची में शामिल अपराधियों की लोकेशन, सामाजिक गतिविधियों और उनके साथ जुड़े लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का लक्ष्य है कि जिला को अपराध मुक्त और भयमुक्त बनाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई सख्त होगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। जिला पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *