कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे कैटरिंग स्टाफ की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट में 6 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादस सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी गांव सैयानी के संजीव कुमार, पवन कुमार और पवन की हादसे में जान चली गई। सभी पालम रिजोर्ट में कैटरिंग स्टाफ थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।
शादी में आए थे कैटरिंग के लिए
राजौरी के रहने वाले घायल 45 साल के अंकुश के मुताबिक, वह अपने 12 साथियों के साथ खानपुर कोलियां में कैटरिंग के लिए रिजोर्ट पहुंचे। सुबह 4 बजे शादी समारोह खत्म हो गया था। उसके बाद वे लोग क्रूजर कार से दानामंडी स्थित कमरे पर लौट रहे थे।
कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर हुआ एक्सीडेंट
आधे घंटे बाद वे लोग कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर लोहार माजरा के पास पहुंचे तो सामने खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। इसके बाद वह सब बेहोश हो गए। आसपास के लोगों के उनको कार से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
हादसे में 6 लोग घायल
अंकुश ने बताया कि इस हादसे में कश्मीर के अनंतनाग निवासी 37 वर्षीय नरेश, 25 वर्षीय फैजल, 23 वर्षीय मैहरार, राजौरी के 25 वर्षीय विशाल और 19 वर्षीय सौरभ घायल हो गए। इन लोगों को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 4 लोगों को गंभीर हालत के चलते करनाल रेफर किया गया।
पुलिस कर रही जांच
रुक्का मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और जांच में जुट गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *