करनाल 28 अक्तूबर।   अतिरिक्त उपायुक्त व मुख्य परियोजना अधिकारी सोनू भट्ट ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा द्वारा राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024-25 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय संस्थागत, समूह  आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हंै। इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के दिशा-निर्देशो की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट www.hareda.gov.in  पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा न0 16, दूसरी मंजिल पर संपर्क कर  सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *