कुरुक्षेत्र पुलिस का बुलेट पटाखे के खिलाफ स्पेशल अभियान, कसा शिकंजा ।

            जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर शिकन्जा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सभी प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं बुलैट मोटरसाईकिल पर पटाखे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा आमजन को परेशान करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कारवाई करें।

         जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही है। जिला पुलिस के सभी थाना की टीम, यातायात पुलिस टीम तथा जिला पुलिस की स्वैट टीम द्वारा लगातार चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैंकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट, बिना कागजात तथा बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिन मोटरसाईकिल चालकों के पास कागजात पूरे नही हैं उनकी मोटरसाईकिल को ईम्पाउण्ड किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा माह अक्टूबर के 20 दिनों में 200 वाहन चालकों के ध्वनी प्रदूषण (प्रेशर हॉर्न व बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाना) के चालान किये हैं।  वहीं वर्ष 2025 में (1 जनवरी से 20 अक्टूबर 2025 तक) कुल 978 वाहन चालकों के ध्वनी प्रदूषण के चालान किये गए।

बाक्स: बुलेट से पटाखा बजाया तो पडेगा भारी हर्जाना : पुलिस अधीक्षक

            पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी बुलेट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल पर पटाखे ना बजाए क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण तो होता है साथ में पटाखे की तेज आवाज होने से भय के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि बुलेट मोटरसाईकिल चालक मोटरसाईकिल से पटाखे बजाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाऐगी। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों विशेषकर बुलेट मोटरसाईकिल की रिपेयर करने वाले दुकानदारों को बुलेट मोटरसाईकिल का साइलेंसर चेंज करेगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालो की शिकायतें मिल रही थी। आमजन की सुविधा को ध्यान मे रखते हुऐ जिला पुलिस द्बारा विशेष अभियान चलाकर बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वाले चालको के चालान किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *