विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा व जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने डाली हवन-यज्ञ में  आहुति

करनाल, 27 अक्तूबर। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण परिसर में स्थित कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ व मंत्रोच्चारण करते हुए कार्यालय की विधिवत शुरूआत की गई। हवन-यज्ञ के अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सुखीजा, बृजभूषण गुप्ता, कृष्ण गर्ग, अशोक भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी, गुलाब सिंह मूनक, रघुमल भट्ट, साहिल मदान, आशीष मित्तल तथा शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली और कविंद्र राणा को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ है। इसके लिए कविंद्र राणा सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। कार्यालय की शुरुआत से करनाल संसदीय क्षेत्र के लोगों को केंद्रीय मंत्री तक अपनी बात पहुंचाने व अपनी समस्याओं का निवारण करवाना सुगम होगा। कार्यालय की स्थापना लघु सचिवालय की निकटता को ध्यान में रखकर की गई है। पार्किंग के लिए भी कार्यकर्ताओं व आमजन को सुविधा रहेगी।

इस मौके पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कविंद्र राणा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिनिधि के तौर पर अहम जिम्मेदारी दी है। कविंद्र राणा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से आमजन व केंद्रीय मंत्री के बीच कड़ी का कार्य कर रहे हैं और कर्ण कमल व स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से अपना कार्य कर रहे थे। आज कार्यालय की शुरुआत हुई है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं व आमजन को बधाई देता हूं।

कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण गुप्ता ने भी केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे कविंद्र राणा को बधाई दी और कहा कि कार्यालय की स्थापना से आमजन को भी सहूलियत मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *