*सांसद नवीन जिन्दल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर 2025।
सांसद नवीन जिन्दल ने आज भाजपा कार्यालय में माय भारत द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लौहपुरुष, भारत के एकीकरण के शिल्पकार, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” से जुड़ी भव्य और जनसहभागिता से ओत-प्रोत श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सांसद नवीन जिन्दल ने सर्वप्रथम उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों और जनता को सभी त्योहारों की शुभकामनाएं देने के बाद कहा कि यह अवसर न केवल सरदार पटेल जी को नमन करने का है, बल्कि उनकी एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का भी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने आज़ादी के बाद रियासतों के एकीकरण के माध्यम से अखंड भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह अतुलनीय और प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक पूरे देश के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय पदयात्राएं जोकि 7 से 10 किलोमीटर की होंगी, आयोजित की जाएंगी। इन पदयात्राओं में देश की युवा शक्ति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
सांसद नवीन जिन्दल ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में इन पदयात्राओं के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले तथा नशा मुक्ति अभियान भी समानांतर रूप से चलाए जाएंगे। इन अभियानों का नेतृत्व जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इसमें MY Bharat के जिला उपनिदेशक , NSS, NCC, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में एकता, स्वावलंबन और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है।
सांसद नवीन जिन्दल ने यह भी बताया कि प्रत्येक जिले से चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की 10 दिवसीय पदयात्रा (26 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2025) में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा, जो सरदार पटेल जी की जन्मभूमि करमसद से प्रारंभ होकर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, केवडिया (गुजरात) पर समाप्त होगी। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति का जीवंत संदेश बनेगी।
सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले यह कार्यक्रम केवल एक स्मृति कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सरदार पटेल के विचारों को जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
अंत में सांसद नवीन जिन्दल ने अपने संसदीय क्षेत्र के युवाओं से “सांसद खेल महोत्सव” के सफल आयोजन में सहयोग की भी अपील की।
इस अवसर पर धर्मवीर मिर्जापुर चेयरमैन पशुधन बोर्ड, कंवलजीत कौर चेयरपर्सन जिला परिषद, माय भारत कुरुक्षेत्र की डिप्टी डायरेक्टर सुरमई शर्मा, समाजसेवी सुभाष कलसाना, राजकुमार सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष, धर्मवीर डागर चेयरमैन, रवींद्र सांगवान,जिला मीडिया प्रमुख ललित माटा ,जिला प्रवक्ता हैप्पी विर्क,जिला महामंत्री रमेश सैनी, अर्जुन त्यागी, अंकुश गोयल, देवी दयाल शर्मा, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *