कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर। जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान गुरु नानक देव जी की नवंबर में आने वाली जयंती पर गुरुद्वारा साहिब जाने की अनुमति दी है। इस तीर्थ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित प्रोफार्मा के साथ अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गुरुद्वारा इलेक्शन कमीशन एवं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार जो श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब जाना चाहते हैं वह श्रद्धालु सरकार द्वारा निर्धारित फार्म भरकर अपना आवेदन 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक सरकार के पास जमा करवा सकते हैं। इस निर्धारित समय अवधि के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले जो श्रद्धालु आवेदन करेंगे, उनकी पुलिस अधीक्षक के माध्यम से वेरिफिकेशन की जाएगी और भारत सरकार के द्वारा अनुमति दी जाएगी। इसलिए इच्छुक श्रद्धालु निर्धारित समय अवधि तक अपना आवेदन जमा करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *