– यज्ञ, भजन-प्रवचन और महिला सम्मेलन रहेंगे आकर्षण का केंद्र
करनाल, 10 अक्तूबर () : आर्य समाज घोघड़ीपुर में वार्षिकोत्सव 24 से 26 अक्तूबर तक बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य वीरेन्द्र शास्त्री (छपरेहड़ी, सहारनपुर) और भजनोपदेशक जसविन्द्र आर्य (कुरुक्षेत्र) रहेंगे। 24 अक्तूबर (शुक्रवार)यज्ञ यात्रा सायं 3 बजे आरंभ होगी। 25 अक्तूबर (शनिवार)यज्ञ, भजन और प्रवचन प्रात: 8 से 11 बजे तक होंगे। दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता कौशल सचदेवा, प्रधान आर्य केंद्रीय महिला समिति करनाल करेंगी। इस कार्यक्रम में राजदूहन मुख्य अतिथि और प्रिया आर्य मंत्राणी मंच संचालिका रहेंगी। 26 अक्तूबर (रविवार) अंतिम दिन यज्ञ, भजन और प्रवचन प्रात: 8 से दोपहर 1 बजे तक होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी.पी. सिंह, पूर्व वैज्ञानिक, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि अनिल कार्य (कुंजपुरा) होंगे। इसके बाद शांति पाठ एवं ऋषि लंगर दोपहर 1 से 1: 30 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर प्रधान बलविन्द्र सिंह आर्य, मंत्री ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष बलराज मान, संयोजक भोपाल सिंह आर्य, उप-प्रधान राजेन्द्र आर्य, उप-मंत्री जितेन्द्र मान, प्रचार मंत्री डॉ. महेन्द्र आर्य और डॉ. सतीश आर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य समाज में वेद प्रचार, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।
