असन्ध/ करनाल  24 सितंबर।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के क्रम में विधानसभा असंध के गांव जुंडला में आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक योगेन्द्र राणा ने शिरकत की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में रक्तदान के लिए जोश देखने को मिला। इस मौके पर विधायक ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, आपका दिया रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के संस्कार है, जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा तथा तत्परता के साथ प्रत्येक अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है| इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नरवाल, संजय राणा, जिला सचिव दीपक सैनी,भारतीय जनता पार्टी के जूँडला मण्डल अध्यक्ष सुलेंद्र कादियान, जलमाना मण्डल के अध्यक्ष विजय राणा, मण्डल प्रभारी मीनाक्षी भिंडर, तथा स्थानीय सरपंच सतीश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |  

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *