कुरुक्षेत्र: विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। विरासत सांझी उत्सव में 30 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। यह सांझी एनआईटी के कलाकार पवन कुमार द्वारा बनाई जाएगी। इतनी बड़ी सांझी अभी तक विश्व में कहीं भी नहीं बनी है। पिछले वर्ष सांझी उत्सव में 25 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी सांझी बनाई गई थी, वहीं अबकी बार विरासत में विश्व की सबसे बड़ी सांझी 30 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी होगी।
विरासत एएचए सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की लुप्त होती लोककला को विरासत व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से भी प्रतिभागी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव-2025 प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए 1 लाख 71 हजार आठ सौ रूपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार के चार पुरस्कार, पांचवा 51 सौ रूपये के तीन पुरस्कार, छठा पुरस्कार 31 सौ रूपये पांच पुरस्कार, सातवां 21 सौ रूपये के पांच पुरस्कार जबकि आठवां 11 सौ रूपये के पांच पुरस्कार रखे गए हैं। इस सांझी उत्सव में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी मैडम सुमन सैनी मुख्यातिथि होंगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव कार्यक्रम में भगत फूल ङ्क्षसह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा व जिला परिषद कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन डी पी चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *