विधायक जगमोहन आनंद रहेंगे मुख्यतिथि, महापौर रेनू बाला गुप्ता की रहेगी विशेष उपस्थिति।
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी।
करनाल 16 सितंबर,           
नगर निगम करनाल बुधवार 17 सितंबर 2025 को राज्य स्तरीय सेवा पखवाड़ा के तहत महा स्वच्छता अभियान-स्वच्छता से सम्मान और समृद्घि कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके तहत शहर की सेक्टर-12 मार्केट नजदीक पाठक अस्पताल क्षेत्र में महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समय प्रात: 7 बजे रहेगा। यह जानकारी अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि महा स्वच्छता अभियान में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद बतौर मुख्यतिथि शामिल होंगे, जबकि महापौर रेनू बाला गुप्ता की विशेष उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के तमाम पार्षद, मनोनीत पार्षद तथा अधिकारी-कर्मचारी के अतिरिक्त शहर की विभिन्न आर.डब्ल्यू.ए., एन.जी.ओ., मार्केट एसोसिएशन, एन.एस.एस. व एन.सी.सी. वॉलंटियर तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति व युवा महा स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार, सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्तूबर 2025 तक चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि अपने करनाल शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए महा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ का दें अपनी सहभागिता दर्ज करें।
सेवा पखवाड़ा में चलाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियां- अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत महा सफाई अभियान, जीरो वेस्ट वार्ड व जीरो वेस्ट कार्यालय, पौधारोपन कार्यक्रम, सडक़ों का सौंदर्यीकरण, पर्यावरण बचाओ विषय पर नारा लेखन, निबंध लेखन व चित्रकारी को लेकर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता, अपशिष्टï प्रबंधन के बारे में ज्ञान और जागरूक को लेकर स्कूलों के विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्टï प्रबंधन प्लांट, एम.आर.एफ. सेंटर व कम्पोस्ट पिट का निरीक्षण करवाना, स्वच्छता व कचरा पृथक्करण को लेकर बच्चों में व्यवहार परिवर्तन, विशेष श्रमदान अभियान-एक दिन, एक घंटा, एक साथ और स्वास्थ्य जांच शिविर, सफाई मित्र सम्मान- स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा तथा कचरा संवदेनशील बिन्दू व स्वच्छताहीन लक्ष्य इकाईयों को हटाना, साफ व सुंदर बनाना जैसी विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *