पिहोवा 15 सितम्बर – उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हरियाणा को स्वच्छ बनाने के लिए 11 सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसलिए स्वच्छ पिहोवा, मेरा पिहोवा, मेरा अभियान के लिए एक-एक दिन अहम है। उपमंडल पिहोवा में हर दिन स्वच्छता पर फोकस रखकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सोमवार को उपमंडल पिहोवा के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई के कार्य का निरीक्षण किया।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखना होगा। उन्होंने पहले से ही नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सडक़ और मुख्य चौराहों पर होर्डिंग पोस्टर लगाकर सुंदरता खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। जिसके पूरा होने पर वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता करवा कर सबसे स्वच्छ वार्ड का नाम एवं पुरस्कार घोषित किया जाए। इस मौके पर उन्होंने पिहोवा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और गंदगी दिखने पर तुरंत वहां पर सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि सीवरेज और नालों में ब्लॉकेज का मुख्य कारण पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित है। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा अभियान का उद्देश्य हर क्षेत्र, हर गली, हर मोहल्ले को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने आमजन से आहवान करते हुए कहा कि साफ-सफाई को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति कूड़े को खुले में न फैंके। प्रशासन द्वारा रखे गए कूड़ेदानों में कूड़ा डालें। गंदगी न केवल शहर की सुंदरता को खराब करती है अपितु यह कई बीमारियों को भी न्यौता देती है। इसलिए सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक शहरवासी को इस अभियान में प्रशासन का बढ़-चढ़ कर साथ देना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *