अच्छे खानपान से रह सकते हैं स्वस्थ: संजय बठला
करनाल, 13 सितंबर।
 जेसीआई एजाइल करनाल व आयुष विभाग करनाल द्वारा शनिवार को हांसी रोड स्थित एसपीएस कान्वेंट स्कूल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकोंं की स्वास्थ्य की जांच आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा संजय बठला तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयुष विभाग से डा. सतपाल शामिल हुए। इस मौके पर एसपीएस कान्वेंट स्कूल से अंकित बंसल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मंच संचालन जेसी नन्दन चावला द्वारा किया गया। संजय बठला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उन्होंने जेसी करनाल एजाइल और स्कूल प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अगर हम अपनी दिनचर्या में खाने-पीने की आदतों में सुधार कर लेंगे तो हम कभी बीमार नहीं होगे। आयुष विभाग से डा. अमित पुंज ने स्वस्थ जीवन कैसे जिया जाए उसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें सुबह जल्दी उठकर योग प्राणायाम करने चाहिए इससे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और दवाइयों से मुक्ति मिलती है। डा. नितिन रोहिल्ला ने बच्चों को मोबाईल फोन से दूर रहने की सलाह दी और कहा इससे बच्चों की सोचने समझने की शक्ति के साथ-साथ आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। कम उम्र के बच्चों को चश्मे लगना बच्चों के लिए हानिकारक है। डा. प्रीति भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को दो बार दांतों को साफ करना चाहिए। हम दिनभर जो खाते है वो हमारे दांतों पर फंस जाता है। जिससे दांत में कीड़ा लग जाता है और कुछ समय बाद वो दर्द के रूप में बदल जाता है जिसे चिकित्सकों द्वारा निकालना पड़ता है। इस बीच कान नाक गला विशेषज्ञ डॉ संजय खन्ना की टीम द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच के उपरांत वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में आशीष रोहिल्ला, संगीता, मुकेश और ममता फार्मासिस्ट  द्वारा होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाईयों आयुष विभाग की और से नि:शुल्क दी गई।
जेसी सार्थक मितल ने आए हुए मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। जेसी नरेश सलूजा एवं जेसी विक्रांत गुप्ता ने सभी डाक्टर एवं उनकी टीम को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम निदेशक जेसी राजन सचदेवा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर करनाल एजेसीआई एंजाईल से प्रधान सार्थक मितल, नन्दन चावला, नरेश सूलजा, विक्रांत गुप्ता, राजेश ढींगड़ा, डा. प्रीति भाटिया, राजन सचदेवा, विनय तनेजा, वरूण अरोड़ा, राहुल मदान, जगदीप सिंह, पमीन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, कर्ण बंसल, मोहित चावला, महेश विरमानी आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *