चंडीगढ़। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचकमल में भाजपा की तीसरी बैठक देर शाम तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में हुई।

मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष, प्रभारियों की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने को लेकर कुछ विशेष निर्देश दिए।जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने उपस्थित नेताओं द्वारा उठाई गई कुछ बातों का विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सेवा को ही धर्म मानता है।“

 

पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा ने हरियाणा के सभी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत की। प्रदेश प्रभारी ने केंद्र से मिले कुछ दिशा निर्देश उपस्थित नेताओं के सामने रखे। साथ ही कुछ काम आगामी दिनों में करने हैं, उनकी रूपरेखा रखी।

इस बैठक में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए। उनकी रिपोर्ट लेकर आगे की राहत नीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

 

इस दौरान गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और अस्पतालों में नए ब्लॉकों का उद्घाटन, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता व युवाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

साथ ही जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए भाजपा का संकल्प और सेवा पर्व है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *