पावन तीर्थ सरस्वती की साफ-सफाई को निरंतर बनाए रखने के लिए सभी का योगदान अनिवार्य : अभिनव सिवाच
पिहोवा 10 सितम्बर – उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत शहर के हर स्थान पर सफाई कार्य किया जा रहा है तथा कहीं पर भी गंदगी नहीं रहने दी जा रही। जहां कहीं भी गंदगी के ढेर नजर आते हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से उठवाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर भी सफाई कार्य निरंतर करवाया जाना है, जिसके लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग चाहिए होगा। उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस बुधवार को अपने कार्यालय में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न वार्डों के पार्षद, केडीबी कार्यालय के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत उपमंडल पिहोवा को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मेरा पिहोवा मेरा अभिमान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिहोवा शहर के हर स्थान को स्वच्छ व साफ करवाया जाएगा तथा शहर का सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सरस्वती तीर्थ पर साफ सफाई के कार्य के लिए सहयोग मांगा तथा सरस्वती तीर्थ के सफाई कार्य में उन्हें उनके स्तर पर हिस्सा लेने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पिहोवा के पावन सरस्वती तीर्थ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे आने की जरुरत है। इस कार्य में प्र्रत्येक संस्था का सहयोग मायने रखता है। इस मौके पर उन्होंने आमजन से आहवान करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास गंदगी एकत्र न होने दें। प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आवश्यक स्थानों पर प्रशासन द्वारा और अधिक कूड़ेदान उपलब्ध करवाए जाऐंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा अभियान का उद्देश्य हर क्षेत्र, हर गली, हर मोहल्ले को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने आमजन से आहवान करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कूड़े को खुले में न फैंके। प्रशासन द्वारा रखे गए कूड़ेदानों में कूड़ा डालें। गंदगी न केवल शहर की सुंदरता को खराब करती है अपितु यह कई बीमारियों को भी न्यौता देती है। इसलिए सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक शहरवासी को इस अभियान में प्रशासन का बढ़-चढ़ कर साथ देना चाहिए। इस मौके नगरपालिका सचिव अशोक कुमार, केडीबी से अमन कुमार, नवीन कुमार, एसडीओ विनोद कुमार, रामधारी शर्मा,  सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बॉक्स
सभी वार्डों के पार्षदों को दिए स्वच्छता के लिए उचित दिशा-निर्देश
उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने कहा सभी वार्डों के पार्षदों को स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत   अपने-अपने वार्डों का निरंतर सफाई कार्यों का जायजा लेना होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिस भी वार्ड में सबसे ज्यादा साफ-सफाई तथा सौंदर्यकरण होगा, उस वार्ड को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता को लेकर हर शिकायत पर तुरंत एक्शन लेना है और इस मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों को स्वच्छ बनाने के साथ साथ अपने आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाने का काम करेंगे। शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में सबके सांझे प्रयासों की अति आवश्यकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *